छत्तीसगढ़ / बस्तर

यूजीसी-नेट परीक्षा 9 व 10 सितंबर को

 जगदलपुर । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी-नेट परीक्षा आगामी 9 और 10 सितंबर को देश भर के लगभग 274 शहरों में आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर  आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में चित्रकोट रोड स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धरमपुरा नं.-03 को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरों से सघन निगरानी, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग और सिग्नल जैमर जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।  

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image