छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग 2027 के अंतर्गत क्विज

 कोंडागांव । भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आयोजन दिनांक 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के विकसित भारत चैलेंज ट्रैक युवाओं के विचारों एवं नवाचारी सुझावों को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य से जोड़ने हेतु प्रमुख मंच है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में विकसित भारत क्विज का आयोजन दिनांक 17 अगस्त 2026 से 16 सितम्बर 2026 तक माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है।

उक्त क्विज में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा पात्र है तथा क्विज में चयनित प्रतिभागी आगामी चरण में निबंध एवं प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे। अतः यह गतिविधि युवाओं को जिला स्तर से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image