छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

महेन्द्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम

 दंतेवाड़ा । शासकीय महेन्द्र कर्मा कन्या महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में 07 सितम्बर को नवप्रवेशित छात्राओं के महाविद्यालयीन जीवन में स्वागत एवं उच्च शिक्षा की नवीन व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों, पाठ्यक्रम एवं उच्च शिक्षा में हुए बदलावों की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने छात्राओं को एनईपी-2020 के प्रमुख उद्देश्यों एवं प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए नई शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन करने तथा ज्ञान और कौशल का विकास करने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्राध्यापक विश्वंत कुमार ने एनईपी-2020 के पाठ्यक्रम की संरचना, विषय चयन, क्रेडिट व्यवस्था, कौशल विकास एवं बहुविषयक शिक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में पाठ्यक्रम में शामिल इंटर्नशिप प्रावधान के संबंध में चंदा नाग एवं देवेंद्र साहू ने छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने इंटर्नशिप के उद्देश्य, प्रक्रिया तथा व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक कौशल के विकास में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र सिंह राज ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image