भाजपा महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
राजनांदगांव |
02-Mar-2024
राजनादगांव- भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल के आदेशानुसार एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू के नेतृत्व मे भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया
जिला अध्यक्ष किरण साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना के संदेशखाली में दलित आदिवासी महिलाओं के शरीर को नोचा जा रहा है उसकी अस्मिता के साथ खेला जा रहा है उनका लगातार रेप किया जा रहा है लेकिन ऐसे घटनाओं पर देश के कुछ दोंगले राजनेताओं की की चुप्पी समझ से परे है साथ ही बहुत से बईमान लोग भी चुप है पश्चिम बंगाल की इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, महिला कार्यकर्ता गण, जनप्रतिनिधि गण एवं समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता के साथ पारुल जैन/ देव कुमारी साहू
जिला महामंत्री महिला मोर्चा राजनांदगांव के लोग शामिल थे