छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

*लखोली के आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ*

पोषण आहार की दी गई जानकारी

राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महावीर सेक्टर लखोली के आंगनबाड़ी केंद्र में पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर के आतिथ्य में पोषण माह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
 इस अवसर पर पार्षद निर्मलकर ने कहा कि ताजा पौष्टिक और गर्म पका भोजन दाल चावल खिचड़ी दुध एवं होम राशन (रेडी टू ईट) बच्चे के बेहतर पोषण एवं उत्तम स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही पोषण ही देश को रोशन बनाता है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र में दी जाने वाली पोषण आहार सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजुलता संचानिया, राजेश्वरी साहू, तारा साहू, संतोषी यादव, कल्पना रामटेके, दुर्गा रामटेके, अनिता निदेकर, तारा रंगारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

9630170520

Leave Your Comment

Click to reload image