छत्तीसगढ़ / कोरिया

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

कोरिया, 08 सितंबर 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व चयन परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। विद्यार्थी इंटरनेट सुविधा वाले कंप्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर एवं सेवा सेतु केंद्र (लोक सेवा केंद्र) के माध्यम से भी निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट-https://navodaya.gov.in/तथा कक्षा 9वीं के लिए आवेदन लिंकhttps://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9व कक्षा 11वीं आवेदन लिंक
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11

है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 जबकि परीक्षा तिथि 10 अप्रैल 2027 है। सहायता केन्द्र जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया है। विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके। 

Leave Your Comment

Click to reload image