छत्तीसगढ़ / रायपुर

3 दिन सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, स्थानीय अवकाश घोषित

 रायपुर । रायपुर जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इन तारीखों पर रायपुर जिले और राजधानी शहर में स्थित संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।

जारी आदेश के मुताबिक, स्थानीय अवकाश नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित किए गए हैं।

कब-कब रहेगा स्थानीय अवकाश?
15 सितंबर 2026, मंगलवार — नुआखाई पर्व
19 अक्टूबर 2026, सोमवार — महाअष्टमी
9 नवंबर 2026, सोमवार — गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन)

रायपुर जिले में लागू होगा आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

त्योहारों के अवसर पर घोषित इन स्थानीय छुट्टियों से सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

 

 

रायपुर के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों की तारीखें एक नजर में:
15 सितंबर — नुआखाई | 19 अक्टूबर — महाअष्टमी | 9 नवंबर — गोवर्धन पूजा

Leave Your Comment

Click to reload image