प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हुआ गृह प्रवेश
राजनांदगांव । ग्राम पंचायत जोशीलमती में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में हितग्राही के नए घर में प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न हुई।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गोमती साहू, उप सरपंच चित्रांगन साहू, सचिव अंजोरी राम चंद्रवंशी एवं रोजगार सचिव देवकुमार निषाद सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान जगनू नेताम, जयपाल, उमेश साहू, मेनका साहू, खोमलता साहू, गीता साहू, सवाना साहू, शारदा चंद्रवंशी, बसंती साहू, दीपा, धनसीर बाई एवं मनीषा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त की।