कक्षा से मोबाइल स्क्रीन तक पहुँची कामठी स्कूल की पढ़ाई, हर रविवार ऑनलाइन टेस्ट की पहल
कबीरधाम |
2026-09-14 10:23:55
कक्षा से मोबाइल स्क्रीन तक पहुँची कामठी स्कूल की पढ़ाई, हर रविवार ऑनलाइन टेस्ट की पहल
पंडरिया/कवर्धा--
पंडरिया। डिजिटल दौर में विद्यार्थियों को पढ़ाई से लगातार जोड़े रखने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में एक नई पहल ‘साप्ताहिक ऑनलाइन टेस्ट’ का शुभारंभ आज विद्यालय प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन द्वारा आनलाइन मोड में किया। इसके तहत प्रत्येक रविवार विद्यार्थियों को विषय आधारित ऑनलाइन टेस्ट दिया जाएगा।यह पहल व्याख्याता तुलस द्वारा किया गया है
पहले रविवार इस नवाचार के शुभारंभ में कक्षा ग्यारहवीं व 12वीं रसायन शास्त्र के वस्तुनिष्ठ संबंधी 20-20 प्रश्न के साथ विद्यार्थियों ने ऑनलाइन टेस्ट में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस नवाचार की शुरुआत की। मोबाइल के माध्यम से होने वाले इस टेस्ट से विद्यार्थियों को अपनी साप्ताहिक तैयारी परखने, अपनी कमियों को पहचानने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।
व्याख्याता तुलस राम चंद्राकर का कहना है कि जब विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं, तो उसी तकनीक को पढ़ाई और आत्ममूल्यांकन का माध्यम बनाना समय की आवश्यकता है। इस पहल का उद्देश्य मोबाइल के उपयोग को रचनात्मक दिशा देकर विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन और सीखने की आदत विकसित करना है।