छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के तहत जिले की तीनों नगरीय निकायों में लगेंगे विशेष शिविर

 नगरीय निकाय मरवाही में 16, गौरेला में 18 और पेण्ड्रा में 23 सितम्बर को आयोजित शिवित मे हितग्राहियों को मिलेगा बैंकिंग सुविधाओं का लाभ

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं भारतीय स्टेट बैंक, अग्रणी बैंक कार्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समन्वय से जिले के तीनों नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को नगर पंचायत मरवाही, 18 सितंबर को नगर पालिका परिषद गौरेला तथा 23 सितंबर को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में विशेष शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
विशेष शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित ऋण प्रकरणों की स्वीकृति, डिजिटल सशक्तिकरण सहित अन्य बैंकिंग संबंधी कार्यों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक शाखाओं के प्रबंधकों एवं अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर हितग्राहियों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से उपलब्ध ऋण एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर अपने स्वरोजगार एवं आजीविका को और अधिक सशक्त बनाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image