छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

पुरखा के सुरता संरक्षकगणों की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 19 सितंबर 2026

 प्रेस विज्ञप्ति
बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा
पुरखा के सुरता संरक्षकगणों की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर  19 सितंबर 2026

(११ डॉक्टरों का विशाल सेवा समूह सेवा में तत्पर)

धर्म संस्कार सेवा के साथ मानव सेवा

राजनांदगांव । संस्कारधानी राजनांदगांव धर्म, संस्कार, सेवा के लिये जाना जाता है मानव सेवा माधव सेवा को शिरोधार्य करते हुए गणपति महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष संदेश जैन, सचिव अभिनव अग्रवाल ने बताया कि  गणपति महोत्सव के छठवें  दिवस के अवसर पर आयोजक बाल रत्न मंच सेवा समिति, राजनांदगांव एवं आरोग्यम् सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में पुरखा के सुरता स्मृतिशेष संरक्षकगण स्व. भगवान दास अग्रवाल, स्व. बेचरभाई पित्रोड़ा, स्व. रामनारायण विश्वकर्मा, स्व. सत्यनारायण अग्रवाल, स्व. गिरजाकुमार सिन्हा, स्व. निर्मलकुमार शर्मा, स्व. जगमोहन यादव, स्व. घनश्यामदास खंडेलवाल की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का विशाल आयोजन किया  जा है। शिविर भाद्रपद शुक्ल राधा अष्टमी दिनांक १९ सितबंर २०२६, शनिवार प्रात: १० बजे से दोपहर ०३ बजे तक, स्थान- ओम डेन्टल क्लीनिक, रामाधीन मार्ग, भूरा ज्वेलर्स के बाजू गली, राजनांदगांव। आयोजन में मुख्य अतिथि ला. दीपक जैन नवलखा अध्यक्ष लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी, अध्यक्षता श्री अतुल देशकर अधीक्षक मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव, अति विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश खुटे, डॉ. मिथलेश शर्मा, श्री कमलेश बैद अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मानव सेवा, माधव सेवा में समर्पित 11 डॉक्टर डॉ. कुलदीप सिंह (नश एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ), डॉ. नवीन राम दारूका (पथरी प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर.के. साहू (किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेश कुमार सिंघल (शुगर, बी.पी. थाइराइड रोग विशेषज्ञ), डॉ. जयेश कुमार सोनी (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. यश जैन (न्यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ), डॉ. नमन पिंचा (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशीष चंद देवांगन (पेट, लीवर रेग विशेषज्ञ), डॉ. कल्याण श्याम वाजलवार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमित जायसवाल (स्कीन एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमीत जायसवाल (दंत रोग विशेषज्ञ) उपस्थित होकर सेवा देंगे। आयोजन के चिकित्सा शिविर प्रभारी मयंक कृष्णा शर्मा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की संपूर्ण व्यवस्था संचालित कर सेवा में दिन-रात जुटे हुए है।  विशेष सहयोगी ओम डेंटल क्लिनिक रामाधीन मार्ग है  पूर्व पंजीयन हेतु  
९०३९७९०८०५, ९८२७१५३४४०, ८३४९४८८०००, ८३१९२२००२८ पर संपर्क करें। संस्कारधानी के समस्त माता बंधुओं से उपस्थित होकर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील गणपति महोत्सव बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा की गई है। शिविर में आप अपनी पुरानी फाइल लेकर पहुंचने का निवेदन किया गया है। उपरोक्त जानकारी गणपति महोत्सव बाल रत्न मंच सेवा समिति के संयोजक राहुल अग्रवाल एवं चैतन्य अग्रवाल ने दी।

Leave Your Comment

Click to reload image