छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सिन्हा समाज की जिला स्तरीय बैठक 10 को पाटेकोहरा में

सम्मान समारोह के अलावा सामाजिक प्रकरणों का निराकरण भी


सोमेश्वर कुमार सिन्हा*

राजनादगांव - छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज राजनांदगांव का जिला स्तरीय बैठक रविवार 10 मार्च को पाटेकोहरा (चिचोला) में रखा गया है। एक दिवसीय उक्त बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, विकलांग, मेधावी छात्र छात्राओं व संगीतकारों  के सम्मान के साथ सामाजिक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।     
समाज के जिला प्रचार प्रसार मंत्री बालकृष्ण सिन्हा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि  बैठक का शुभारंभ सुबह 10 बजे देवपूजन से होगा, पश्चात् अतिथि स्वागत, स्वागत उद्बोधन तथा जिलाध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा। विज्ञप्ति अनुसार बैठक के मुख्यअतिथि समाज के प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा होंगे, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा करेंगे। बतौर विशेष अतिथि प्रांतीय संरक्षक  दीपक कुमार सिन्हा, प्रांतीय महामंत्री रिखीराम सिन्हा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. बिसम्भर सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, प्रदेश महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञप्ति अनुसार बैठक के प्रथम सत्र में समाज के बुजुर्ग, विकलांग, मेधावी छात्र छात्राओं सहित संगीतकारों का सम्मान किया जायेगा। इसके अलावा सामाजिक रचनात्मक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जायेगी। द्वितीय सत्र में जिला स्तरीय आय व्यय की जानकारी के बाद सामाजिक प्रकरणों की सुनवाई की जायेगी। जिला महामंत्री देवजी सिन्हा व जिला कोषाध्यक्ष ने बैठक में जिले के समस्त सामाजिकजनों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image