छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मिला आय प्रमाण पत्र

  दंतेवाड़ा, 16 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मसेनार निवासी विद्यार्थी कमलू अतरा ने सेवा सेतु के माध्यम से अपना आय प्रमाण पत्र बनवाया है। कमलू अतरा ने बताया कि वह कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है और वर्तमान में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भाँसी में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए छात्रवृत्ति उसके लिए पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनने से उसके लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हो गई है।
कमलू ने बताया कि सेवा सेतु जैसी सुविधा से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image