छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

सेवा संकल्प अभियान से मिल रहा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का सहारा

 दंतेवाड़ा, 16 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। गीदम निवासी गीता कश्यप ने बताया कि वे जय दंतेश्वरी माँ महिला समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़कर वे महिलाओं के साथ मिलकर आजीविका एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता कर रही हैं। गीता कश्यप ने बताया कि उनके परिवार को शासन द्वारा प्राथमिकता राशन कार्ड के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह 35 किलो राशन दिया जाता है। इससे परिवार की खाद्य संबंधी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिल रही है और घरेलू खर्च का बोझ भी कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मिलने वाला निःशुल्क राशन उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा है। शासन की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। गीता कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपने दैनिक जीवन में काफी राहत मिल रही है। 

Leave Your Comment

Click to reload image