दिशा समिति की बैठक 18 सितंबर को
गरियाबंद । जिला पंचायत के सभाकक्ष गरियाबंद में 18 सितंबर 2026 को प्रातः 11ः30 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी द्वारा की जाएगी। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों की पूर्ण जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहेंगे।