छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी - आज दिनांक 16 सितंबर को अधिवक्ता संघ लोरमी के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता संघ के सदस्य गण मुंगेली कलेक्टर को आवेदन पत्र दिए हैं

 लोरमी - आज दिनांक 16 सितंबर को अधिवक्ता संघ लोरमी के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता संघ के सदस्य गण मुंगेली कलेक्टर को आवेदन पत्र दिए हैं जिसमें उन्होंने तहसील कोर्ट लोरमी में जो क्लर्क की कमी है जिसके कारण न्यायालय कार्य लगभग डेढ़ महीने से बंद है उन कार्यों में गति लाने के लिए निवेदन किए हैं।  लोरमी में उपकोषालय ट्रेजरी की जो मांग 2018 से चल रही है वह आज तक पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तहसील परिसर लोरमी तहसील परिसर लोरमी में न्यायालय खुलने के बाद से अभी तक अधिवक्ताओं के बैठने एवं कार्य करने के लिए सुविधाजनक समद्विक भवन की कमी है जिसके कारण उन्हें कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उक्त संबंध में पूर्व में जिला मुंगेली के कलेक्टर महोदय एवं अन्य विभाग की अधिकारी लोरमी को अवगत कराया गया है लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण भवन निर्माण नहीं हो सका है। अधिवक्ता गणों में संजय त्रिपाठी सुरेश छतरियां जितेंद्र सिंह ठाकुर भुवनेश्वर कश्यप किशन देवांगन महेंद्र सिंह अजय तिवारी रामेश्वर कुलमित्र एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image