छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन - 28 यूनिट रक्तदान

 बेमेतरा  । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्तदान हुआ।

यह रक्तदान शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े और सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू  के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक बेमेतरा  दीपेश साहू जी, साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय  ईश्वर साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष  विजय सिन्हा जी, रायपुर जिला प्रभारी  राजेंद्र शर्मा जी, नगर पालिका सीएमओ  नरेश कुमार वर्मा, पार्षद सुश्री नीतू कोठारी, पार्षद सुश्री सिमरन ताम्रकार, डॉ. विनय साहू, पार्षद  निखिल साहू युवा मोर्चा सहित सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वाति यदु, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वत्सला अरविंदनी पैथोलॉजिस्ट, भूपेंद्र कुर्रे एम.एल.टी., विजय कुमार दौरे एम.एल.टी., हरिशंकर एम.एल.टी.,धन्नू वर्मा एम.एल.टी., संजय कुमार तिवारी एम.एल.टी.आईसीटीसी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, पुराणिक नायक काउंसलर आईसीटीसी, गुलाब राम यदु एम.एल.टी., ऋषि कुमार जांगड़े चतुर्थ श्रेणी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा द्वारा सभी रक्तदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image