छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर जितेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण

 बेमेतरा । राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा अंतर्गत मानव सेवा और समाजहित की भावना से प्रेरित होकर वार्ड नंबर 16 सिघौरी निवासी 62 वर्षीय  जितेंद्र कुमार मिश्रा ने नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल की है।  मिश्रा के इस संकल्प का उद्देश्य मृत्यु के पश्चात भी जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना है। उनका यह निर्णय समाज में नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।

इस अवसर पर  जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि “मानव जीवन में इससे बड़ा योगदान और क्या हो सकता है कि हमारे जाने के बाद भी हमारा शरीर और नेत्र किसी के जीवन में उपयोगी साबित हों। नेत्रदान से किसी के जीवन में रोशनी आ सकती है और देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है”। उनके इस मानवीय एवं सामाजिक संकल्प की उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई तथा आम नागरिकों से भी नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूक होकर आगे आने की अपील की गई।

 जितेंद्र कुमार मिश्रा का यह संकल्प समाज के लिए मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण है। नेत्रदान कोई भी कर सकता है। इसके लिए पहले से नेत्रदान का घोषणा पत्र भरना आवश्यक नहीं होता है। नेत्रदान करने के लिए घर वालों की सहमति ही आवश्यक होती है। परिजन की मृत्यु होने पर शीघ्र ही नेत्र विभाग को सूचित करना चाहिए। मृत्यु के चार घंटे के भीतर नेत्र निकालना होता है।

आइये नेत्रदान कर, किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी भरें।  जितेंद्र कुमार मिश्रा जी ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर सुश्री नीतू कोठारी, पार्षद नगर पालिका बेमेतरा उपस्थित रहीं।

नेत्रदान के लिए निम्न अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है -

 विद्यासागर रात्रे, सहायक नेत्रदान अधिकारी, जिला चिकित्सालय बेमेतरा - 9926776556

 विनोद कुमार बघेल, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड साजा - 8120705868

 ओंकार चन्द्राकर, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड खण्डसरा - 9981766897

 गुलाब चंद सिन्हा, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड बेरला - 9098759477

 सोहित कुमार साहू, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड नवागढ़ - 7089092860

आप सभी से अपील है कि इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएं और लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करें ताकि नेत्रहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाई जा सके।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image