छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 बेमेतरा  । 17 सितंबर 2026 को शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय, नवागढ़ में छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दुर्ग सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के साथ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश युवा शक्ति के माध्यम से निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन और स्वस्थ रहने की कामना की।

प्रतियोगिता में दुर्ग सेक्टर के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

यह आयोजन युवा शक्ति के उत्साह और खेलों के माध्यम से सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image