छत्तीसगढ़ / बस्तर

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदाओं से पीडि़त 03 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 कलेक्टर बस्तर द्वारा प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीडि़त 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम करंजी की बिमला की मृत्यु सांप काटने से पुत्र श्री कमलू कश्यप को और ग्राम नैननार के आयतु की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती रामो को, बस्तर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भोंड पुंजीगुड़ापारा के बुदरूराम बघेल की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से  पत्नी श्रीमती सोनमती को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image