प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित 03 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर । कलेक्टर बस्तर द्वारा प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम करंजी की बिमला की मृत्यु सांप काटने से पुत्र कमलू कश्यप को और ग्राम नैननार के आयतु की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पत्नि रामो को, बस्तर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भोंड पुंजीगुड़ापारा के बुदरूराम बघेल की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पत्नी सोनमती को चार- चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।