छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

घरों, मंदिरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जलाया गया आशीर्वाद का दिया

 सूरजपुर । सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की रोशनी से बुधवार की शाम पूरा सूरजपुर जिला जगमगा उठा। सेवा संकल्प अभियान की पहली पहल आशीर्वाद का दिया के अंतर्गत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए। घरों की चौखट से लेकर मंदिर परिसरों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों तक जलते दीपों ने सेवा, सद्भाव और विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता दी। अभियान में शहर और गांव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग एक सूत्र में जुड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी का संदेश दिया।

सूरजपुर जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में नागरिकों ने अपने-अपने स्तर पर अभियान में भागीदारी निभाई। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों ने घरों की चौखट और आंगन में दीप तो वहीं नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वसहायता समूह की महिलाओं और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। मंदिरों और अन्य सार्वजनिक परिसरों में बड़ी संख्या में जलते दीपों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

बच्चों और युवाओं ने भी निभाई सक्रिय भागीदारी : 

अभियान में स्कूली बच्चों और युवाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसरों और अपने घरों में दीप जलाकर सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया। युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दिया।महिलाओं ने घरों और आंगनों में सुंदर ढंग से दीप सजाए। स्व सहायता समूह की दीदियों ,

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने पक्के घरों में दीप जलाकर सुरक्षित आशियाना मिलने की खुशी साझा की। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने भी अभियान में शामिल होकर अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने अपनी सहभागिता से अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।आशीर्वाद का दिया आयोजन के माध्यम से पूरा जिला सेवा, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण की साझा भावना से रोशन दिखाई दिया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image