छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

छात्र दुर्घटना बीमा योजना : एक-एक लाख रूपए की दी गई आर्थिक सहायता

 राजनांदगांव । जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास सिंह बघेल ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत जिले के 3 विद्यार्थियों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पालकों को आर्थिक सहयोग राशि के रूप में एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि छुरिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला घुपसाल के कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्रा दामिनी तारम की तालाब के पानी में डुबने के कारण मृत्यु होने पर, शासकीय प्राथमिक शाला कल्याणपुर के कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्र खिलेन्द्र सेन की पानी में डुबने के कारण मृत्यु होने पर एवं शासकीय प्राथमिक शाला बिजेपार के कक्षा तीसरी के छात्र प्रभात कुमार अरकरा की टैक्टर पलटने के कारण मृत्यु हो गई थी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image