गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रानीझाप एनीकट में स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज रानीझाप एनीकट में स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रानीझाप एनीकट परिसर में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहभागियों ने जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल की महत्ता को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जल संरक्षण के विभिन्न उपायों, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जल संरक्षण एवं स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नागरिकों को अपने आसपास के जलस्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।