छत्तीसगढ़ / रायपुर

एक पेड़ माँ के नाम’ की आकर्षक आकृति से सजा जशपुर वनमंडल, रोशन हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

 सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का दिया संदेश

वन अधिकारियों-कर्मचारियों ने वनों और वन्यजीवों के संरक्षण का लिया संकल्प

वनमंडल कार्यालय से नेचर कैंप मयाली तक उत्साहपूर्वक हुआ दीप प्रज्ज्वलन

रायपुर, 19 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का दिया संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का दिया संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के अवसर पर जशपुर वनमंडल में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की संकल्पना पर आधारित दीयों से आकर्षक आकृति तैयार कर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया।

जशपुर वनमंडल कार्यालय, समस्त उप वनमंडल कार्यालयों, वन परिक्षेत्र कार्यालयों तथा नेचर कैंप मयाली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों से साकार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की आकृति ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लोगों को अपनी माँ के सम्मान और स्मृति में पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जशपुर वनमंडल में इसी भावना को रचनात्मक स्वरूप देते हुए दीयों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की आकृति तैयार की गई। प्रकाशमान आकृति ने मातृशक्ति के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया।

वनों और वन्यजीवों के संरक्षण का लिया संकल्प

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वनों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जशपुर वनमंडल द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों के माध्यम से आम नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने और पौधरोपण को सामाजिक सहभागिता के साथ भावनात्मक जुड़ाव देने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दीपों से रोशन यह आयोजन ‘प्रकृति के नाम एक संकल्प’ के संदेश के साथ सेवा संकल्प अभियान की जनभागीदारी को नई अभिव्यक्ति देता नजर आया।

Leave Your Comment

Click to reload image