छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

बच्चों की कल्पना में दिखा 'मेरे सपनों का भारत'

 बेमेतरा । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम मानपुर के शासकीय प्राथमिक शाला में 'मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

विद्यालय के  बच्चों ने स्वच्छ भारत, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 जैसे विषयों को अपनी पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से बेहद खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और देश के प्रति उनकी सकारात्मक सोच देखने को मिला।

बच्चों के चित्रों में डिजिटल इंडिया, हरित भारत, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत की जो तस्वीर उभरी, वह 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करती है।इस सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन, प्रधान पाठिका सरिता चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षकगण विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सरपंच खपरी-मानपुर चुन्नू निषाद, उपसरपंच मिटो गायकवाड़, शिक्षक संजय मस्तके, बाला राम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पालकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image