स्व. रजिंदर पाल सिंह भाटिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विधायक भोलाराम साहू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
छुरिया। नगर पंचायत छुरिया निवासी बिट्टू भाटिया के पिता स्वर्गीय रजिंदर पाल सिंह भाटिया की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए और स्वर्गीय भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने स्वर्गीय रजिंदर पाल सिंह भाटिया के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अपने प्रियजन की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनकी यादों को जीवंत रखने का माध्यम है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय रजिंदर पाल सिंह भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया राजकुमारी सिन्हा, पूर्व पिछड़ा वर्ग सदस्य मनोज सिन्हा, जिला कांग्रेस महामंत्री राजू सिन्हा, सतीश पटेल सहित भाटिया परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं