छत्तीसगढ़ / रायगढ़

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति

 रायगढ़, 21 सितम्बर 2026

41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में रायपुर की 8 वर्षीय कथक नृत्यांगना आनंदिता तिवारी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा तीसरी की छात्रा आनंदिता ने कथक के माध्यम से आदिशंकराचार्य रचित ‘शिव पंचाक्षरी स्तोत्र’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

लखनऊ घराना आधारित कथक की शिक्षा आनंदिता पिछले चार वर्षों से गुरु तरुण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने इसके बाद तीन ताल एवं देश राग पर आधारित तराना प्रस्तुत किया, जिसमें भाव, लय और ताल का सुंदर समन्वय देखने को मिला। आनंदिता अब तक करीब 14 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला प्रस्तुत कर चुकी हैं। उन्हें बाल नृत्यकला उदय सम्मान, कौशल कला सम्मान, स्वर्ण नृत्य मंगलम पुरस्कार, मंगलम महोत्सव सम्मान, नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवॉर्ड, दीप्तिमान सम्मान और कला गौरव रत्न सम्मान सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Leave Your Comment

Click to reload image