छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

शरद तिवारी अध्यक्ष, महेंद्र शुक्ला पुनः बने सचिव

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीय ब्राह्मण सभा, जिला राजनांदगांव की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। त्रिवर्षीय चुनाव में सर्वसम्मति से श्री शरद तिवारी को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
 श्री अशोक तिवारी एवं श्री आशीष शर्मा (पीलू) को उपाध्यक्ष, श्री कौशल शर्मा को कोषाध्यक्ष, श्री महेंद्र शुक्ला को पुनः सचिव तथा श्री अरविंद तिवारी को सह-सचिव नियुक्त किया गया।
चुनाव अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत शर्मा एवं श्री दिनेश तिवारी ने त्रिवर्षीय चुनाव की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास एवं आगामी कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री उमेश मिश्रा, श्री भारत भूषण दुबे, श्री दिनेश तिवारी, श्री श्याम किशोर शर्मा, श्री अजय तिवारी, श्री विष्णु चोबे, श्री सत्येंद्र तिवारी, श्री अजय शर्मा, श्री रोहित तिवारी, श्री अनीष तिवारी, श्री आलोक तिवारी, श्री पोषण शुक्ला, श्री रूपनारायण शुक्ला एवं श्री प्रांजल शुक्ला उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में श्री महेंद्र शुक्ला, सचिव, ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्त करने की घोषणा की।

Leave Your Comment

Click to reload image