छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

गोपालपुर में 25 लाख की कथित गड़बड़ी! शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची जांच टीम

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के गोपालपुर में विकास कार्यों के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जीवन लाल साहू और ग्रामीणों ने तत्कालीन सरपंच रामदयाल साहू पर तालाब, गौठान निर्माण और वृक्षारोपण के नाम पर 25.09 लाख रुपये की राशि आहरित करने का आरोप लगाया है।


ग्रामीणों का दावा है कि कागजों में काम पूरे दिखाए गए, लेकिन मौके पर न गौठान बना, न पौधरोपण हुआ और न ही तालाब निर्माण का काम हुआ। मामले की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से की गई, जिसके बाद जांच टीम गठित की गई।

20 दिन बाद भी मौके पर नहीं पहुंची टीम
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक जांच टीम गठित हुए करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मौके पर जांच नहीं हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों पर कथित मिलीभगत और संरक्षण के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image