छत्तीसगढ़ / धमतरी

23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

 धमतरी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग, जिला धमतरी द्वारा  कल 23 सितंबर 2026 को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम “Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद) रखी गई है। इस अवसर पर जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला, स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक, धमतरी में किया जाएगा। कार्यक्रम में  जगदीश रामु रोहरा, महापौर, नगर पालिक निगम धमतरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू, पूर्व विधायक धमतरी तथा श्रीमती मोनिका देवांगन, सभापति, स्वास्थ्य समिति, जिला पंचायत धमतरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपयोगी जानकारी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में वैद्य  मनीष पटेल, सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।


 

Leave Your Comment

Click to reload image