छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

ग्राम पंचायत तेलसरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

 सूरजपुर/24 सितंबर 2026

विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत तेलसरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए नवीन आबंटन किया जाना है। इस संबंध में संबंधित कार्यालय द्वारा सहकारी समितियों, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय नगरीय निकाय को सूचित किया गया है।
                      शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाएं अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ   5 अक्टूबर 2026 को कार्यालयीन समय सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image