_गणपति महाआरती एवं जागरण में शामिल हुईं राज्य मंत्री डॉ. वर्णिका शर्मा, रायपुर में गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे_
रायपुर |
2026-09-25 12:39:18
_रायपुर।_ साम्राज्य रेसीडेंसी सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति, रायपुर द्वारा श्री गणपति बप्पा की महाआरती एवं भक्ति मधुर जागरण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में _मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की राज्य मंत्री एवं राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा जी आई थीं,_ जबकि _विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री पीयूष जैन जी_ विशेष रूप से उपस्थित थे। _कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया गुप्ता जी_ रहीं।
_डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा -_
"गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं, उनकी कृपा से ही समाज में एकता और संस्कार आते हैं।"
_कार्यक्रम संयोजिका प्रिया गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा -_
"आज गणपति बप्पा की महाआरती में आप सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। हमारा उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से समाज में भक्ति के साथ-साथ नारी शक्ति और बच्चों के संरक्षण का संदेश देना है। मैं मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा मेम एवं विशिष्ट अतिथि श्री पीयूष जैन जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने अपना कीमती समय देकर हमें आशीर्वाद दिया।"
_विशिष्ट अतिथि श्री पीयूष जैन ने अपने उद्बोधन में कहा -_
"साम्राज्य रेसीडेंसी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति महोत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। मैं मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा जी का और कार्यक्रम संयोजिका प्रिया गुप्ता जी का आभार व्यक्त करता हूँ। इस आयोजन में कॉलोनी के सभी निवासियों, मातृशक्ति और युवाओं ने जो सहयोग दियाl प्रिया गुप्ता कार्यक्रम संयोग का उसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद करता हूँ। गणपति बप्पा सभी की मनोकामना पूर्ण करें।"
कार्यक्रम बड़ी संख्या में मातृशक्ति एव श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित थे