छत्तीसगढ़ / रायपुर

जापान में फिर गूंजी भारत के राष्ट्रगान की धुन, सुरुचि और कमलप्रीत ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

 एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 25 सितम्बर 2026/

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर सुरुचि और कमलप्रीत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
    मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जापान की धरती पर एक बार फिर भारत के राष्ट्रगान की गूंज प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल से तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक देश की खेल प्रतिभाओं की मेहनत और उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
    वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की।

Leave Your Comment

Click to reload image