जिले में अब तक 1205.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
25 जुलाई को जिले में हुई 87.9 मिलीमीटर औसत वर्षा
सुकमा, 25 सितम्बर 2026
भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1785.1 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 1274.4 मिलीमीटर, छन्दगढ़ तहसील में 1251.6 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 1181.6 मिलीमीटर, जगरगुण्डा तहसील में 1173.4 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 1018.3 मिलीमीटर और तोंगपाल तहसील में 755.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सुकमा जिले में अब तक 1205.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सत्र जिले में 1409.5 मिलीमीटर औसत वर्षा संभावित है।
वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 25 जुलाई को सर्वाधिक वर्षा सुकमा तहसील में 115.4 मिलीमीटर, छिंदगढ़ तहसील में 145.5 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 94.4 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 74.0 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 72.5 मिलीमीटर, जगरगुण्डा तहसील में 72.4 मिलीमीटर और तोंगपाल तहसील में 39.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस प्रकार 87.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।