छत्तीसगढ़ / सुकमा

जरूरतमंदों का सहारा बना जिला प्रशासन, देर रात राहत शिविर पहुंचे कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं

 जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए जिला मुख्यालय सुकमा में स्थित शासकीय कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंदों के लिए सर्वसुविधायुक्त राहत शिविर स्थापित किया है, जहाँ 260 से अधिक लोगों के सुरक्षित ठहरने और पौष्टिक भोजन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक तत्परता की बानगी तब देखने को मिली जब देर रात स्वयं कलेक्टर श्री अमित कुमार ने एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ की पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने न केवल भोजन और आवास की गुणवत्ता जांची, बल्कि शिविर में मौजूद लोगों के बीच बैठकर उनका हाल-चाल जाना और अधिकारियों को निर्देश

Leave Your Comment

Click to reload image