छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवाओं तक पहुंच

 चिडरापाल के रमेश कुमार तेलामी को मिला आय प्रमाण-पत्र, डिजिटल व्यवस्था से ग्रामीणों को घर के करीब मिल रही सुविधा

जिला प्रशासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया आसान होने से नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील भैरमगढ़ के ग्राम चिडरापाल निवासी श्री रमेश कुमार तेलामी को आय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। आवेदक श्री लक्ष्मण तेलामी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर आवेदन संदर्भ क्रमांक 0706012618008196 एवं प्रकरण क्रमांक 2026-18-008156 के तहत प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्रमाण-पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक आय ₹90,000 प्रमाणित की गई है। आवेदन 12 सितंबर 2026 को प्रस्तुत किया गया था, जिसका अनुमोदन 15 सितंबर 2026 को किया गया। यह प्रमाण-पत्र सेवा सेतु केंद्रदृजन सुविधा केंद्र नेलसनार के माध्यम से तैयार किया गया। सेवा सेतु मैनेजर श्री मुकेश कुमार बघेल की भूमिका से प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।

डिजिटल सुविधा से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ- सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न आवश्यक शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल व्यवस्था के विस्तार से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। सेवा सेतु का उद्देश्य केवल डिजिटल प्रक्रिया उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए सरल, सहज और उनकी पहुंच के करीब बनाना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय और श्रम की बचत के साथ शासकीय सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image