छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

विशेष पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर

 बिलासपुर । लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विशेष पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 30 सितंबर 2026 को बिलासपुर में विशेष पेंशन प्रकरण निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर संभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। शिविर में लोक निर्माण विभाग से संबंधित लंबित एवं विशेष पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से अपने पेंशन प्रकरणों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image