छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त

 रायपुर, 06 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्कूल के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किया है। राज्यपाल ने आज लोकभवन में ई-रिक्शा की चॉबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाल कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक सेवाओं और सहायता को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती कमल वर्मा, संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्र निगम एवं श्री प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन उपस्थित रहीं।

Leave Your Comment

Click to reload image