सेवा संकल्प अभियान शिविर में मत्स्य कृषकों को जाल व आईस बॉक्स का वितरण
दंतेवाड़ा । सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 02 मत्स्य कृषकों को जाल तथा 02 मत्स्य कृषकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आईस बॉक्स प्रदान किया गया। इसके साथ ही आमजनों एवं मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
शिविर में 08 कृषकों का एनएफडीपी पंजीयन तथा 10 कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाया गया। विभाग द्वारा मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय एवं आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।