किरण देव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रायपुर स्थित निवास पहुंचा छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज
“जो बोले सो निहाल... सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा उनका निवास
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने और उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना के साथ छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचा।
सिक्ख समाज के प्रतिनिधिमंडल को अपने निवास पर बड़ी संख्या में पहुंचा देखकर श्री किरण देव जी ने आत्मीयता के साथ “जो बोले सो निहाल... सत श्री अकाल” का जोरदार जयकारा लगाकर समाज का स्वागत किया। उनके जयकारे के साथ ही पूरा निवास परिसर “सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण में सिक्ख समाज तथा श्री किरण देव जी के बीच आत्मीयता एवं अपनत्व की भावना दिखाई दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने श्री किरण देव जी को शॉल पहनाकर आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया। श्री सिंघोत्रा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कहा कि “वाहेगुरु जी से हमारी अरदास है कि श्री किरण देव जी जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और शीघ्र ही स्वस्थ होकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश के दौरे पर निकलें तथा जनसेवा के अपने दायित्व का निर्वहन करें। सिक्ख समाज की शुभकामनाएं और अरदास सदैव उनके साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता करना तथा उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना मानवीय रिश्तों की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है। सिक्ख समाज का प्रतिनिधिमंडल इसी आत्मीय भावना के साथ श्री किरण देव जी का हालचाल जानने उनके निवास पहुंचा।
सिक्ख समाज द्वारा बड़ी संख्या में उनके निवास पहुंचकर स्वास्थ्य की चिंता किए जाने पर श्री किरण देव जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्ख समाज के लिए उनके दिल में असीम श्रद्धा, सम्मान और प्रेम है। समाज की इस आत्मीयता और अपनत्व को उन्होंने भावनात्मक जुड़ाव बताया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास करते हुए श्री किरण देव जी के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
इस आत्मीय मुलाकात में राजनीति से परे मानवीय संवेदना, आपसी सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, लखविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह टोनी, मोनू सलूजा, पूरन सिंह अरोरा, हरविंदर सिंह राजू छाबड़ा, देवेंद्र सिंह चावला, इंदरपाल सिंह गांधी, मानवेंद्र सिंह डडियाला, कुलदीप सिंह मोंगा, इंदरजीत सिंह इस्सर, रिंपू सैनी, नरेंद्र सिंह चावला, बंटी जुनेजा, शैंकी मोंगा, बनी सिंह चड्ढा, बलबीर सिंह मोंगा, इकबाल सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह होरा, अमरजीत सिंह संधू, प्रीति कौर सहित सिक्ख समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज
9301094242