छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

रेडक्रॉस सोसायटी में एमएमयू संचालन के लिए संविदा भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी

 सूरजपुर/07 अक्टूबर 2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा में एमएमयू संचालन के लिए 4 पदों पर निकली संविदा भर्ती पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि 15 सितंबर 2026 को  चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सह प्रशासनिक कर्मचारी और ड्राइवर सह सपोर्ट स्टाफ के पदों के लिए कौशल परीक्षा ली गई थी। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के बाद अंतिम मेरिट, चयन और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है, जारी सूची कार्यालय के सूचना पटल और जिले की वेबसाइट www.surajpur.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
चयनित अभ्यर्थियों को 07 दिन के भीतर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, सूरजपुर में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image