छत्तीसगढ़ / कोरबा

महतारी जतन योजना से रजनी पाटले को मिला संबल

 द्वितीय संतान के पालन-पोषण में मिली 20 हजार रुपये की सहायता

कोरबा 07 अक्टूबर 2026/

पाली तहसील के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती रजनी पाटले को छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल में दर्जी प्रवर्ग के अंतर्गत पंजीयन के बाद श्रम विभाग की असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें अपनी द्वितीय संतान के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।
श्रीमती पाटले ने बताया कि उनके पति खदान में ट्रक चालक के रूप में कार्य करते हैं। योजना से मिली राशि का उपयोग उन्होंने बच्चे के पालन-पोषण में किया। इसके साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है।
श्रीमती पाटले ने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रमांक 1338/ कमलज्योति/ 

//सेवा की कहानी//
पीएम किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिला संबल
किसान अमरसाय सिदार को 21 किश्तों में मिले 42 हजार रुपये
कोरबा 07 अक्टूबर 2026/
कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम कोठीखर्रा निवासी किसान अमरसाय सिदार के छह सदस्यीय परिवार की आजीविका खेती पर निर्भर है। खेती-किसानी में बीज, खाद और अन्य आवश्यकताओं के लिए समय पर धन की जरूरत पड़ती है। सीमित संसाधनों के कारण कृषि कार्यों के साथ परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।
कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को कृषि जरूरतों में सहायता के लिए आर्थिक राशि दी जाती है। अमरसाय सिदार को अब तक 21 किश्तों में कुल 42 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।
इस सहायता से उन्हें खेती से जुड़े जरूरी खर्चों में मदद मिली और कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहारा मिला। नियमित किश्तों से खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में सुविधा हुई तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को भी संबल मिला। अमरसाय सिदार के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती में सहयोग देने वाली महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image