छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

सेवा सेतु शिविर में मत्स्य पालकों को जाल, आइस बॉक्स, मछली बीज एवं मत्स्य आदान सामग्री का वितरण

 कोण्डागांव, 06 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड केशकाल के ग्राम बेड़मा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा क्षेत्र के मत्स्य हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मत्स्य आदान सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नीलकंठ टेकाम एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्रदान की गई।

मत्स्याखेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम आदेनबेड़ा के श्री केवल सिंह एवं ग्राम अरण्डी के श्री भीमसेन बघेल को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए। स्पॉन संवर्धन योजना के अंतर्गत ग्राम तोषकापाल के श्री बलदेव मरकाम एवं ग्राम सिलाटी के श्री अमर सिंह को मछली की बेहतर बढ़वार के लिए एग्रीमिन फोर्ट एवं बायोमरीन उत्पाद प्रदान किए गए। इसी प्रकार ताजी मछली के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय के लिए ग्राम निराछिंदली के श्री भीमसेन नेताम को आइस बॉक्स प्रदान किया गया।

मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए श्री श्रवण नेताम, श्री सुखचंद नाग, श्री धनराज मंडावी, श्री जगदेव नेताम, श्री सोमनाथ एवं श्री भीमसेन बघेल को मछली बीज प्रदान कर लाभान्वित किया गया। विभाग द्वारा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई गई इन सामग्रियों से मत्स्य पालन गतिविधियों को न केवल बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसरों में वृद्धि होहिं

Leave Your Comment

Click to reload image