छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत 35 नौनिहालों का हुआ स्वर्णप्राशन

 बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की पहल

रायपुर, अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान माह के अंतर्गत बलरामपुर जिले में बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में रविंद्र प्रताप आंगनबाड़ी केंद्र, बलरामपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 35 नौनिहालों को स्वर्णप्राशन कराया गया।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों को स्वर्णप्राशन के महत्व एवं इससे संबंधित जानकारी भी दी गई।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में इसे बाल्यावस्था के महत्वपूर्ण संस्कारों में माना गया है। इसके माध्यम से बच्चों की स्मरण शक्ति, एकाग्रता तथा रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलने की मान्यता है।

कार्यक्रम में डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Leave Your Comment

Click to reload image