छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

15 से 17 अक्टूबर तक दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

 दंतेवाड़ा । जिला मुख्यालय में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यालय आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पत्र के अनुसार शिविर की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

शिविर में शामिल होने वाले हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र तथा पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम फोटो साथ लाने होंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें, ताकि शिविर के दौरान उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो और वे योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image