छत्तीसगढ़ / कांकेर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सांसद, विधायक और कलेक्टर ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 उत्तर बस्तर कांकेर, 11 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री विक्रम उसेंडी एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री भोजराज नाग ने बरगद, विधायक श्री विक्रम उसेंडी ने कदम तथा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आम का पौधा रोपित किया। जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image