छत्तीसगढ़ / कांकेर

सेवा सेतु शिविर बना राहत का सहारा, अमोदिनी विश्वास को निःशुल्क नेत्र जांच के साथ मिला चश्मा

 उत्तर बस्तर कांकेर, 11 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर सह मेगा स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहा है। शिविर में पखांजूर तहसील के संगम बाजार पारा निवासी श्रीमती अमोदिनी विश्वास को निःशुल्क नेत्र जांच के साथ चश्मा प्रदान किया गया, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि की दिशा में सहायता मिली।
श्रीमती अमोदिनी विश्वास शिविर में संचालित नेत्र जांच काउंटर पर पहुंचीं, जहां विशेषज्ञों द्वारा उनकी आंखों की जांच की गई। जांच के बाद उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। शिविर में एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। श्रीमती अमोदिनी विश्वास ने बताया कि यदि उन्हें अपनी आंखों की जांच निजी चिकित्सक के पास जाकर करानी पड़ती, तो डॉक्टर की फीस और चश्मे के लिए पैसे खर्च करने पड़ते। लेकिन सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में उनकी आंखों की जांच निःशुल्क हुई और उन्हें चश्मा भी बिना किसी खर्च के मिल गया। इससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image