सेवा की कहानी : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ हेमलता साहू का घर, बिजली बिल से मिली राहत
सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल की चिंता हुई कम, स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ा परिवार
उत्तर बस्तर कांकेर 11 अक्टूबर 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ आर्थिक बचत का माध्यम भी बन रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऐसी ही एक पहल है, जिसका लाभ लेकर ग्राम साल्हेटोला निवासी श्रीमती हेमलता साहू अपने घर में सौर ऊर्जा का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले हमारे घर में 01 हजार रूपए से लेकर 16 सौ तक प्रत्येक महीना बिजली बिल आता था। फरवरी 2026 में अपने घर पर सोलर पैनल स्थापित करवाने के बाद उन्हें बिजली बिल से राहत मिली है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम मांडाभर्री में आयोजित सेवा सेतु एवं मेगा स्वास्थ्य शिविर के दौरान श्रीमती हेमलता साहू ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिले लाभों को साझा किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्होंने फरवरी 2026 में अपने घर पर सोलर पैनल लगवाया। इसके बाद से उनके घर बिजली बिल नहीं आ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत महसूस हो रही है। हेमलता साहू के अनुसार, घर में सोलर पैनल लगने से बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने का अवसर मिला है। साथ ही, बिजली बिल की चिंता कम होने से परिवार को बचत का लाभ मिल रहा है।
स्वच्छ ऊर्जा से बचत की ओर बढ़ते कदम
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को प्रोत्साहित करना है, ताकि परिवार स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उठा सकें और बिजली खर्च में बचत कर सकें। श्रीमती हेमलता साहू का अनुभव दर्शाता है कि सौर ऊर्जा अपनाकर परिवार अपनी बिजली संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।हेमलता साहू ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका अनुभव अन्य परिवारों को भी सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक होने और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के साथ घरेलू बिजली खर्च में राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।