छत्तीसगढ़ / मुंगेली

राष्ट्री य विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा ग्राम जमुनाही में मेगा ड्राइव विधिक शिविर का आयोजन

मुंगेली - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली द्वारा आम जनता को त्वरित न्याय एवं शासकीय योजनाओं का  लाbh पहुंचाने के उद्देश्य से  मेगा ड्राइव विधिक सेवा शिविर का आयोजन ग्राम जमुनाही में किया गया।

यह आयोजन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में ग्राम जमुनाही के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
शिविर की प्रमुख उपलब्धियां एवं गतिविधियां:
  दिव्यांगजनों को सहायता एवं उपकरण वितरण: शिविर के दौरान श्रवण बाधित ग्रामीण को  नि:शुल्क कान की मशीन (श्रवण यंत्र) प्रदान की गई, जिससे लाभार्थि को त्वरित राहत मिली।
  मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं का समाधान: ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आवेदनों पर  कार्यवाही की गई। विशेष रूप से गांव में बिजली आपूर्ति, विद्युत बिल सुधार तथा शौचालय निर्माण व मरम्मत से संबंधित दर्जनों समस्याओं का संबंधित विभागों के समन्वय से मौके पर ही निराकरण हेतु निर्धारित  किया गया।
 जन-समस्याओं का निवारण: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा ग्रामीणों की व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और विभागीय अधिकारियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण हेतु निर्देश दिए गए।
 
------------

 विधिक एवं शासकीय योजनाओं की जागरूकता: 

विधिक एवं शासकीय योजनाओं की जागरूकता: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नि:शुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत तथा मौलिक अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
​मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / prabhari सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का वक्तव्य:
"राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय की पहुंच आसान बनाना है। इस मेगा ड्राइव शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना और विधिक अधिकारों के प्रति सजग बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ​इस सफल आयोजन एवं समाधान पर ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली तथा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image